मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में स्मैक व नगदी के साथ एक अपराधकर्मी पकड़ाया।

मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में स्मैक व नगदी के साथ एक अपराधकर्मी पकड़ाया।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स , मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गस्ती एवं चोरी छिनतई के हॉट्स पोर्ट्स पर छापेमारी की जा रही।इसी क्रम में बीते दिनों मधुसूदनपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि मनसर गांव में अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री की जा रही है। उक्त सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतू वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर -2 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा छापेमारी कर मनसर निवासी मुकेश यादव उर्फ मक्को यादव के पुत्र कैलाश यादव को उसके घर स्थित दुकान से एक डिजिटल वेट मशीन,19.41 ग्राम स्मैक एवं 10,400 रुपए नगद के साथ विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। वहीं छापेमारी दल में मधुसूदनपुर थाना अध्यक्ष श्री संजय कुमार मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक श्री रवि शेखर पुलिस व सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!