कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक 3 जुलाई को

कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक 3 जुलाई को

जिले के सभी प्राचार्यों की भी लेंगे बैठक

बिलासपुर, 2 जुलाई 2026/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 3 जुलाई को सवेरे 11 बजे लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले के सभी प्राचार्य, बीईओ, बीआरसीसी, सीएसी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
बैठक में विद्यालय भवनों की वास्तविक स्थिति एवं स्वच्छता, शैक्षणिक प्रशासकों, संकुल प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की मॉनिटरिंग प्रणाली, शाला प्रवेश उत्सव, प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत मध्यान्ह भोजन संचालन की स्थिति, गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक वितरण, साइकिल वितरण, ऑनलाइन उपस्थिति, वृक्षारोपण, स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन, परीक्षा परिणाम एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, सत्र 2026-27 में स्कूलों को जारी शाला अनुदान राशि के संबंध में, यू-डाईस अपडेशन, अपार आईडी, छात्रवृत्ति पोर्टल, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र सहित कलेक्टर की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
डीईओ श्री रामेश्वर जायसवाल ने बैठक में प्राचार्यों, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के सभी सहायक संचालक, समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक एवं समस्त सहायक परियोजना समन्वयक, सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सभी सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों को अनिवार्यतः उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।

संवाददाता – महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!