जदयू जिला कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जदयू जिला कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार

जनता दल (यूनाइटेड) के जिला कार्यालय में जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का जन्मदिन 20/07/2026 के दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रकट की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार युवा नेतृत्व, सरल व्यक्तित्व एवं जनसेवा के प्रति समर्पित सोच के प्रतीक हैं।
वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्यों को नई गति मिल रही है।
प्रदेश सचिव संजीव चन्द्रवंशी ने मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे निरंतर जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतर रहे हैं।
शाबाना दाऊद ने कहा कि निशांत कुमार का जन्मदिन संगठन के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में स्वास्थ्य मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।
सुड्डू साईं ,संजीव चंद्रवंशी,
शबाना दाऊद, शेखर पांडे,रिंटू चंद्रवंशी, ओमप्रकाश मोदी, शाबान खान,मनोज मंडल,बीना सिन्हा,मु हासीब, प्रिंस कुशवाहा, मृत्युंजय कुशवाहा,ललन कुशवाहा, ब्रजेश सिंह, अनिरुद्ध मंडल, निर्मल पासवान,गोलू मंडल, विकास कुमार नौशाद करीम, सुनील कुमार , मोहम्मद आरिफ नवेद अरफी के साथ-साथ काफी तादाद में जदयू नेता, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!