किशनगंज में ‘स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान’ की शुरुआत, DM ने ग्राम पंचायतों को SWM Rule-2026 लागू करने के दिए निर्देश

किशनगंज में ‘स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान’ की शुरुआत, DM ने ग्राम पंचायतों को SWM Rule-2026 लागू करने के दिए निर्देश

किशनगंज, 01 जून:
नजमुल हसनैन उर्फ जकी
(बिहार ब्यूरो)

जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली (SWM Rule-2026) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 01 से 05 जून तक चलने वाले “स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान” का शुभारंभ किया गया।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्रोत पर कचरा पृथक्करण, बल्क वेस्ट जनरेटर की पहचान, ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारियों तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने सभी पंचायतों में 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा आयोजित कर SWM Rule-2026 के क्रियान्वयन की रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त ने भी नियमावली की गंभीरता और इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों से अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के अधिकारी, कर्मी और जनप्रतिनिधि ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!