डेस्क बिहार भागलपुर 12-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
फकीराचक गांव में लाखों की चोरी, जेवरात समेत 50 हजार रुपये लेकर फरार हुए चोर; जांच में जुटी फोरेंसिक और DIU की टीम
भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरहन जमीन पंचायत के फकीराचक गांव में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया चोर घर के तीन अलग-अलग कमरों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत गोदरेज में रखे 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है सूचना मिलने पर गोराडीह थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वहीं, घटनास्थल पर फोरेंसिक विभाग और DIU की टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है *तीन कमरों के ताले तोड़कर की चोरी*
मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर में घुसने के बाद तीन अलग-अलग कमरों के ताले तोड़े। इसके बाद दो गोदरेज, एक बड़े बक्से, एक अटैची और तीन छोटे बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में सोने का मांग टीका, नथ, गले की चेन, अंगूठी और कान की बाली सहित कई सोने के आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा चांदी की पौंची, पोला, पायल, चूड़ी और गले का हार भी चोर लेकर फरार हो गए। घर में रखे 50 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए गए *घर में नहीं थी महिला,भाई श्रद्धा भोज में देखने लगा नाच* घटना की जानकारी रविवार को सामने आई पीड़िता स्वर्गीय आनंदी मंडल की पत्नी सुमा देवी ने गोराडीह थाना पुलिस को घटना की सूचना दी उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम वह अपनी पुत्री के घर चली गई थीं घर पर उनका एक भाई मौजूद था, लेकिन रात में वह भी पड़ोस में आयोजित श्रद्धा भोज में चला गया, जहां नाच का कार्यक्रम देखने लगा इसी दौरान घर को खाली पाकर चोरों ने कथित तौर पर वेंटिलेटर का जाल उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया
*थाना अध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया फोरेंसिक और DIU की टीम जुटा रही साक्ष्य*
गोराडीह थाना अध्यक्ष दीपक पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिली है, मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक विभाग और DIU की टीम जांच में जुटी है पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर चोरों की पहचान करने और मामले का खुलासा करने की कोशिश कर रही है
*ग्रामीणों ने स्मैक कारोबार पर जताई चिंता*
वहीं, ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि गांव में कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) का कारोबार किया जाता है, जिसके कारण देर रात दूसरे वाहनों का भी गांव में आना-जाना लगा रहता है उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी गांव के कई घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है
