जमीन पर घर बनाने को लेकर जमीन मालिक से मांगी गई रंगदारी।

जमीन पर घर बनाने को लेकर जमीन मालिक से मांगी गई रंगदारी।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार

भागलपुर जिला के नगर निगम के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मो० बली उम्र 24 वर्ष पिता – जहाँगीर, ग्राम सहबाजनगर, थाना- मोजाहिदपुर ,जिला भागलपुर ने बताया कि दिनांक-03.05.2026 को करीब 7:00 बजे शाम में अपने घर जा रहा था तो जैसे ही मैं कमेला ग्राउण्ड के पास पहुँचा तो वहीं पर घात लगाकर 1 मो० छोटू उर्फ नूर अली, उम्र 25 वर्ष 2. मो० बच्चा उर्फ कमर अली उम्र 21 वर्ष दोनों पिता- राजू ड्राईवर ,ग्राम – मौलानाचक, सहबाजनगर, 3.मो० रहमत कुरैसी उम्र 26 वर्ष ,पिता – यासीन कुरैसी, ग्राम – मौलानाचक कसाब टोला 4. मीठ शारुख उर्फ नेता उम्र 25 वर्ष, पिता- ना मालूम, मो० सहबाज 5. गो० नैयर हासमी उम्र-21 वर्ष, पिता मो० नौसाद, साकीन मौलानाचक, सहबाजनगर 6. मो० शहनवाज उर्फ तोतला उम्र- 28 वर्ष पिता मो० नन्हें साकीनान मौलानाचक, कसाब टोला सभी थाना- मोजाहिदपुर जिला- भागलपुर के रहने वाले हैं ये सभी इकठ्ठित होकर मुझे घेर लिया और मो० छोटू ने मेरे मोटर साईकिल का चाभी खिच लिया, और मुझे मो० बच्चा ने बांस के टुकड़ा से सिर में मारा जिससे सर फट गया और खून बहने लगा। मो० रहमत कुरैसी दाहिने आँख के पास पंच से मारा जिससे फट गया और खून बहने लगा। मो० शारूख बांस के टुकड़ा से बांये आँख पर मारा जिससे फट गया और खून बहने लगा। मो० छोटू ने मेरे पॉकेट से 5000-00 रूपया निकाल लिया। उक्त लोगों का कई आपराधिक इतिहास है और मेरे द्वारा अपने जमीन पर घर बनाने के एवज में 1,00,000=00 (एक लाख) रूपया रंगदारी मांगता है जिसको नहीं देने पर इस घटना को अंजाम दिया है। सदर अस्पताल, भागलपुर में इलाजरत रहने के कारण आवेदन देने में देरी हुआ है। मोजाहिदपुर थाना पर आवेदन देते हुए पुलिस प्रशासन से निवेदन करते हुए अपने परिवार की जान माल की सुरक्षा का गुहार लगाया है एवं उक्त सभी लोगों के विरूद्ध सुसंगत कार्रवाई करने की मांग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!