मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुल-204.55 ग्राम स्मैक के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार ।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुल-204.55 ग्राम स्मैक के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार ।

पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ / शराब बरामदगी/तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक-06/07.10.26 की रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति स्मैक का खेप लेकर नवगछिया जीरोमाईल होते हुए खगड़िया जाने वाला है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम तेतरी जाने वाले मोड़ पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 1. मिथलेश कुमार पे० जयराम सिंह सा०-अम्बा के कमर में खोसकर रखे दो साबुनदानी से कुल 204.55 ग्राम स्मैक एवं नगद 2150/- बरामद किया गया। साथ ही सहयोगी 2. लक्ष्मण कुमार पे०-स्व० रंजीत सिंह सा० इचरूआ 3. मो० नयमतुल्ला पे०-मो० नईमउद्धीन सा०-साहसी तीनों थाना अलौली जिला-खगड़िया को गिरफ्तार किया गया। उक्त मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय मूल्य लगभग 30 लाख रूपये है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हमलोग स्मैक बेचते हैं और पीते है तथा राजू जलालपुर, मालदा (प० बंगाल) से स्मैक लेकर आ रहे थे। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या-411/26 दर्ज कर कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले चार माह के अंदर नवगछिया पुलिस द्वारा कुल-2.650 कि०ग्रा० स्मैक बरामद एवं 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। नवगछिया पुलिस द्वारा सुखे नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं तस्करों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया के नेतृत्व में एएनटीएफ (Anti & Narcotics Task Force) का गठन किया गया है। गठित टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार से संबंधित सूचनाओं का लगातार संकलन कर छापेमारी करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

गिरफ्तारीः- 1. मिथलेश कुमार पे०-जयराम सिंह सा०-अम्बा थाना-अलौली जिला-खगड़िया।2. लक्ष्मण कुमार पे०-स्व० रंजीत सिंह सा० इचरूआ थाना-अलौली जिला-खगड़िया। 3. मो० नयमतुल्ला पे०-मो० नईमउद्धीन सा० साहसी थाना-अलौली जिला-खगड़िया। बरामदगीः- 1. स्मैक-204.55 ग्राम 2. नगद-2150/- 3. लाइटर-04 4. मोबाईल-03

बयान – सईम रजा , नवगछिया एसडीपीओ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!