13 लाख की स्वीकृत सरपंच पति की लापरवाही के
कारण शासन के पैसों की बर्बादी, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण में भ्रष्टाचार
मस्तुरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहतरा में 13लाख की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप सरपंच पति द्वारा कराया जा रहा है किंतु मजदूरी मनरेगा के तहत है लेकिन काम करने वाले मजदूरों का उनके मेहनता राशि को सरपंच पति द्वारा अपने परिवारो के नाम पर मजदूरी चढ़ाकर शासन का रूपए राशि का आहरण किया गया जिसमें ग्रामीणो द्वारा मस्तुरी जनपद सीईओ एसडीओ एवं मनरेगा विस्तार अधिकारी से जांच कर सरपंच पति पर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है आंगनबाड़ी केंद्र की नींव में गुणवत्ताहीन आंगनबाड़ी भवन में जो बीम डाला गया है वह दरार हो गई है और सामानों का उपयोग कर बिना मापदण्ड के बना दिया गया जो आज तक नींव में लगाए गए कॉलम को जोड़ जोड़ कर बनाया जा रहा है बहतरा पंचायत में सरपंच पति के रिस्तेदार पचायत सचिव भी है उन्होंने अपनी ऊंचे पहुंच दिखाकर की लापरवाही के कारण शासकीय पैसों की बर्बादी ही हो रही है।
पंचायत द्वारा सरकारी पैसों की
बर्बादी आंगनबाड़ी भवन निर्माण की गुणवत्ताहीन को देखते हुए कई बार ग्रामीणों द्वारा सरपंच पति को कार्य को अच्छे से गुणवत्ता मजबूत बनाने की बात कही गई थी लेकिन सरपंच पति ने अपने मनमानी करते हुए आंगनबाड़ी भवन को गुणवत्ताहीन बनाया जा रहा है । पंचायत द्वारा सरकारी पैसों की बर्बादी की जा रही है। इस प्रकार बर्बादी करना और गुणवत्ताहीन पर क्या पंचायत सरपंच पति के ऊपर कार्यवाही होगी?
ग्रामीणों का कहना है की कुछ दिनों में पंचायत चुनाव होने वाला है और सरपंच को बार-बार बोलने ना गांव में आते है और ना कार्य पूर्ण करवा रहे है। की ऐसे ही बहुत सारे कार्य में सरपंच सचिवों द्वारा लापरवाही कर शासन के पैसों का बंदरबांट किया जा चुका है।
आंगनबाड़ी निर्माण में भी धांधली का संदेह ग्रामीणों ने जताया। अब देखना है कि शासन इस पर किया कार्यवाही करते है।
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय
