महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया

महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया

संवाददाता शुभम कुमार नवगछिया बिहार

नवगछिया।आज शुक्रवार को परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवपुर घाट के समीप एक अधेड़ व्यक्ति के पानी में बहने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय गोताखोरों की सहायता से उक्त व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

डायल-112 की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई से उक्त व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकी। व्यक्ति की पहचान लखन यादव पिता -जय कृष्णा यादव पता -खरी थाना-मुरलीगंज, जिला – मधेपुरा के रूप में हुई। परिजन द्वारा बताया गया कि घरेलु विवाद में उनके द्वारा नदी में डूबने का प्रयास किया गया था।

परबत्ता थाना पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!