कटिहार रेलवे स्टेशन के पास मद्य निषेध टीम की छापेमारी, विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार
कटिहार, 01 अगस्त। DM के निर्देशानुसार कटिहार मद्य निषेध टीम ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है।
गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 01/08/2026 को प्रातः कटिहार रेलवे स्टेशन पुरानी बिल्डिंग (दुर्गा स्थान) के समीप विशेष अभियान चलाया गया। जैसे ही तीनों आरोपी ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म से बाहर आए, मद्य निषेध टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें धर दबोचा।
गिरफ्तार तस्करों और जब्ती का विवरण:
1️⃣ सुनील कुमार (साकिन: नया टोला जुराबगंज, थाना: कोढ़ा) — 7.500 लीटर विदेशी शराब के साथ।
2️⃣ नरेश बंजारा (साकिन: नया टोला जुराबगंज, थाना: कोढ़ा) — 4.500 लीटर विदेशी शराब के साथ।
3️⃣ किशोर कुमार (साकिन: वार्ड नं. 24, थाना: मरंगा, जिला: पूर्णिया) — 6.000 लीटर विदेशी शराब के साथ।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। कटिहार में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
