संत रविदास जयंती पर भरारी में निकली समरसता कलश यात्रा

संत रविदास जयंती पर भरारी में निकली समरसता कलश यात्रा

मल्हार। भारतीय जनता पार्टी जिला एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल के शक्ति केंद्र भरारी में संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर समरसता कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व शक्ति केंद्र प्रभारी सुरेश खटकर के द्वारा समरसता कलश यात्रा निकलवाया गया।
समरसता कलश यात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ ग्राम भरारी के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। ग्रामीणों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना एवं श्रद्धा के साथ यात्रा का समापन किया गया।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी सुरेश खटकर ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देते हैं। समरसता कलश यात्रा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करना है।
कलश यात्रा द्वारिका टंडन ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन त्याग, भक्ति और मानवता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज में ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त कर सभी को समान सम्मान देना ही संत रविदास जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा द्वारा आयोजित यह समरसता कलश यात्रा समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का संदेश देती है।
कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी सुरेश खटकर, मंडल जिला कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा पूरन सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रंजीत सोनवनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती यादव, परमेश्वरी यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

संवाददाता -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!