सुरक्षित बचपन, सशक्त छत्तीसगढ़ जन-जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुरक्षित बचपन, सशक्त छत्तीसगढ़ जन-जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पचपेड़ी। छत्तीसगढ़ विद्या धाम उच्च माध्यमिक विद्यालय, पचपेड़ी में “सुरक्षित बचपन, सशक्त छत्तीसगढ़” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल के उपाध्यक्ष श्री लोकनाथ बंजारे उपस्थित रहे। उनके साथ महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती यादव, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती ज्योति जायसवाल एवं श्रीमती शकुन यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय के प्राचार्य श्री सुरेन्द्र मधुकर, व्याख्याता पूरन सिंह ठाकुर, शिक्षक श्री संजीत कुर्रे, श्री विपिन महिलांगे सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में लोकनाथ बंजारे ने कहा कि **”सुरक्षित बचपन, सशक्त छत्तीसगढ़” अभियान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच का परिचायक है। उन्होंने विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच, पॉक्सो (POCSO) अधिनियम, बच्चों के अधिकारों तथा चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर बिना भय के अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आमनी मधुकर, मानसी मधुकर सहित विद्यालय के अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे और बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से प्राप्त संदेशों को अपने परिवार एवं समाज तक पहुँचाने का संकल्प दिलाया

संवाददाता -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!