डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
मिर्ज़ाचौकी एवं कहलगांव रेलवे स्टेशनों के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक समाचार
Malda, September 12, 2026:
मालदा मंडल, पूर्व रेलवे के संज्ञान में आया है कि मिर्ज़ाचौकी एवं कहलगांव रेलवे स्टेशनों पर जलजमाव से संबंधित कुछ वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जा रहे हैं।
यह स्पष्ट किया जाता है कि इन वीडियो के साथ प्रसारित की जा रही जानकारी भ्रामक है तथा सत्यापित तथ्यों पर आधारित नहीं है। दोनों रेलवे स्टेशनों की स्थिति की रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है तथा आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।
यात्रियों एवं आम जनता से अनुरोध है कि वे असत्यापित जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे प्रसारित करें। पूर्व रेलवे/मालदा मंडल द्वारा अपने अधिकृत संचार माध्यमों से जारी आधिकारिक एवं सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें।
अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोकने में यात्रियों एवं आम जनता के सहयोग की सराहना की जाती है।
