मुरारी झा/ दरभंगा
दरभंगा जिला के तारडीह प्रखंड क्षेत्र स्थित कैथवार पंचायत के वार्ड संख्या 8 में सोमवार को खाना बनाने के दौरान लगी आग ने मर्तुज नदाफ के घर को पूरी तरह जलाकर खाक कर दिया। अचानक उठी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरा घर इसकी चपेट में आ गया।आग की लपटें देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास के अन्य घरों को सुरक्षित बचा लिया गया।घटना की सूचना मिलते ही मुखिया विश्वनाथ झा ने अंचल प्रशासन को अवगत कराया।उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस हादसे में घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
