भागलपुर में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है।इसी क्रम में 6 अप्रैल 2026 को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती इलाके में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।टीम जब मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमता नजर आया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर एक अन्य आरोपी राजा गोस्वामी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि राजा गोस्वामी द्वारा ब्राउन शुगर सप्लाई की जाती थी जिसे विशाल कुमार आगे बेचता था।
इस पूरी गिरफ्तारी की जानकारी भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने दी है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है
बाइट — शैलेंद्र कुमार सिंह सिटीएसपी भागलपुर
