भारत के पूर्व प्रधान मंत्री स्व० राजीव गाँधी की 35 वी० पुण्य तिथि पर आज भागलपुर के पूर्व माननीय विधायक श्री अजीत शर्मा जी के निवास स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

भारत के पूर्व प्रधान मंत्री स्व० राजीव गाँधी की 35 वी० पुण्य तिथि पर आज भागलपुर के पूर्व माननीय विधायक श्री अजीत शर्मा जी के निवास स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

 

भागलपुर।भारत के पूर्व प्रधान मंत्री स्व० राजीव गाँधी की 35 वी० पुण्य तिथि पर आज भागलपुर के पूर्व माननीय विधायक श्री अजीत शर्मा जी के निवास स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री अजीत शर्मा जी ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा दिवंगत नेता के प्रति अर्पित किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की राजीव गाँधी जी एक युगांतकारी नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल को पंचायती राज व्यवस्था को अधिकार सम्वल बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सपनों को साकार किया। स्व० गाँधी ने भारत में संचार क्रांति का आगाज किया। जिसकी बदोलत भारत दुनिया के विकाश कि दौड़ में शामिल होकर अपने देश को एक आर्थिक रूप से एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। पंजाब में आतंकवाद का खात्मा कर लोकतांत्रिक वयवस्था को एक नई पहचान दी। उसम में अपनी दूरदर्शी नीतियों के कारण छात्र आंदोलन को समाप्त कर शांति की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। पंचायत स्तर से संसद तक महिला आरक्षण का मार्ग प्रशस्त कराया। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राण की आहूति दे दी। उनका सम्पूर्ण जीवन भारत की भावि पीढ़ी को हमेशा देश सेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा।

इस समारोह में ही पूर्व विधायक सभाध्यक्ष स्व० सदानंद सिंह की जयंती पर राज्य और भागलपुर के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ० अभय आनन्द, बिपिन विहारी यादव, नगर अध्यक्ष सोईन अंसारी, इंटक अध्यक्ष ई० रवि कुमार, डॉ० अभिषेक चौबे, रविंद्रनाथ यादव, अशफाक मेहंदी, शिवशंकर प्रसाद सिंह, विनय कुमार मिश्रा, मो० महताब, ज्योति देवी, मिनाक्क्षी रॉयल, फिरोज, डॉ० जनार्दन साह, बंटी दास, जुम्मन अंसारी, मो० अयाज, मनीषा, खुसबू देवी, मो० असगर, नूरी खातून सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!