भागलपुर में एक साथ मनी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की जयंती एवं सदानंद सिंह की पुण्य तिथि

भागलपुर में एक साथ मनी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की जयंती एवं सदानंद सिंह की पुण्य तिथि

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर /बिहार

भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में जिला प्रभारी राहुल सिंह चौहान एवंराजेश रंजन, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी obc विभाग के नेतृत्व में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष स्व० सदानंद सिंह की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनायी गई।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस भवन में किया गया जिसका संचालन राजेश रंजन राजू ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत स्व० राजीव गांधी एवं स्व० सदानंद सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला प्रभारी राहुल सिंह चौहान ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा देने का कार्य किया। सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था, युवाओं को मताधिकार एवं दूरसंचार क्रांति जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के माध्यम से उन्होंने भारत को नई सोच और नई ऊर्जा प्रदान की। वहीं स्व० सदानंद सिंह ने बिहार में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने एवं जनसरोकार की राजनीति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व जिला उपाध्यक्ष मुज्जफर अहमद,अमित आनंद ,संजय राणा ,सियाराम दास ,रजी उर रहमान ,युवा कांग्रेस के का अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी समेत भागलपुर के कई युवा कांग्रेस नेता शामिल रहे…. ।
बाइट…राहुल सिंह, जिला प्रभारी कांग्रेस
बाइट… राजेश रंजन, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी obc विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!