कस्तूरबा जयंती पर स्वागत सह विदाई समारोह आयोजित

 

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

कस्तूरबा गांधी बालिका
विद्यालय जगदीशपुर में कस्तूरबा जयंती पर वर्ग छह में नामांकित छात्राओं का स्वागत तथा वर्ग आठ के छात्राओं का विदाई समारोह धूमधाम से मनाई गई।

समारोह का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर अमित कुमार, ग्राम पंचायत जगदीशपुर के मुखिया लालमति देवी , प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र तथा विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव प्रीति देवी ने संयुक्त रुप से कस्तूरबा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीपप्रज्ज्वलित कर किए। इसके बाद प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए उपस्थित होने के लिए आभार प्रकट किए। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा वर्ग आठ के उत्तीर्ण छात्राओं को सह शैक्षणिक किट प्रदान किए तथा वार्डेन सापन कुमारी , शिक्षिका फूल कुमारी , शारिका निगार, वीणा कुमारी , शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा , प्रज्ञा तथा प्रीति कुमारी ने वर्ग छह के बच्चियों को तिलक लगाकर स्वागत किए। इस अवसर प्रखंड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर ने बच्चियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिए । कहा कि आप सभी सामूहिक रूप से यहां रहते हुए शिक्षा ग्रहण कर रहे है जिससे आप में नेतृत्व करने , सामाजिक कर्तव्यों के पालन करने तथा अपने भविष्य निर्माण करने का अवसर प्रदान होता है । वहीं संध्या प्रार्थना में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान भागलपुर बबीता कुमारी , संभाग प्रभारी मुकेश कुमार उपस्थित हो बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शैक्षणिक सामग्री वितरित किए। इस कार्यक्रम में कर्मी राजकिशोर, रिंकू , वृंदा , सुशीला , बाबूलाल, अभिभावक सहित सभी छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!