कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 30 घायल

मनोज कुमार कटिहार/बिहार

कटिहार में एनएच-31 पर बस और पिकअप की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 25-30 लोग घायल हुए. सभी पीड़ित झारखंड से लौट रहे थे. घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

कटिहार पुलिस के अनुसार, हादसा कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेराबाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुआ, जहां बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई. पुलिस के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन में सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं. सभी लोग आदिवासी समुदाय से थे और झारखंड से अपने घर लौट रहे थे।घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया.

कटिहार पुलिस ने बताया कि हादसे में करीब 25-30 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।पुलिस ने बताया कि हादसे में करीब 25-30 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!