जगदीशपुर मे सात दिवसीय भागवत कथा एबं जग का सुभारम्भ

जगदीशपुर मे सात दिवसीय भागवत कथा एबं जग का सुभारम्भ

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एबं जग का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई कलश शोभायात्रा से हुई। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया, वहीं पुरुष और युवा भक्तगण भजन-कीर्तन करते हुए पूरे मार्ग में वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया गांव के विभिन्न मार्गों से होकर कथा स्थल तक पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कथा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर कथा पंडाल के आयोजक भारती भूषण झा मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम मंडल सोपन घोष पवन दुबे निखिल आनंद बिनोद यादव तुलसी यादव गोपी नाथ मंडल नीरज पंजीयरा बीरबल मंडल ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि कलश शोभायात्रा में अपेक्षा से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जो क्षेत्र की धार्मिक आस्था को दर्शाता है। कार्यक्रम में पूजा आयोजक एवं कथा पंडाल के सभी सदस्यों के साथ सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि सात दिनों तक चलने वाली भागवत कथा में प्रसिद्ध कथा वाचक परम पूज्य बालक स्वामीजी श्री श्री 1008 केशवाचार्य स्वामीजी महाराज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन समय सुबह 8 बजे से 11 बजे और दोपहर 2 बजे से 5 बजे शाम तक भजन, कीर्तन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन होगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!