भागलपुर में छात्रों का हंगामा, जर्जर छात्रावास को लेकर मारवाड़ी महाविद्यालय में प्रदर्शन, 3 दिन का अल्टीमेटम

भागलपुर में छात्रों का हंगामा, जर्जर छात्रावास को लेकर मारवाड़ी महाविद्यालय में प्रदर्शन, 3 दिन का अल्टीमेटम

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर में मारवाड़ी महाविद्यालय के छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है। सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र प्राचार्य कार्यालय पहुंचे और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जाहिर की छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय का छात्रावास पूरी तरह जर्जर हो चुका है भवन की हालत इतनी खराब है कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। छात्रों ने बताया कि छात्रावास में पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है जिससे उन्हें रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
छात्रों ने कहा कि रात में सोते समय उन्हें डर लगा रहता है कि कहीं छत गिर न जाए। इस समस्या को लेकर कई बार प्राचार्य से शिकायत की गईलेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया
वहीं इस पूरे मामले पर छात्रावास अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि छात्रों की मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा।हालांकि छात्रों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि अगर 3 दिनों के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे

बाइट — शिवसागर छात्र

बाइट — डा संजय जायसवाल अधिक्षक मरवाड़ी महाविद्यालय भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!