आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर में विद्यालय स्थापना दिवस सह वार्षिकोत्सव समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर में विद्यालय स्थापना दिवस सह वार्षिकोत्सव समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

कार्यक्रम की प्रस्तावना, अतिथियों का परिचय एवं स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुमंत कुमार जी द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि श्री रामलाल सिंह जी (प्रभारी प्रदेश सचिव, शिशु शिक्षा प्रबंधन समिति एवं भारतीय शिक्षा समिति, बिहार) ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि श्री आशीष जी (सह प्रांत प्रचारक, दक्षिण बिहार) ने संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विद्यालय की उपलब्धियों को रेखांकित किया। विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष प्रो० डॉ० शैलेश्वर प्रसाद जी ने भी विद्यालय की प्रगति एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड एवं संस्कृति बोध परियोजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आचार्यों को सम्मानित किया गया। खेल क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षा एवं आंतरिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहनों को भी सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। शिशु वाटिका के बच्चों द्वारा श्री हनुमान चालीसा का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। नन्हीं बहनों ने तराना प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य, हरियाणवी नृत्य, झिझिया नृत्य, भरतनाट्यम, कथक नृत्य एवं भाव नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दी गईं। प्लस टू के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने सामाजिक संदेश दिया।
संगीत विभाग द्वारा युगल वाद्य वादन की प्रस्तुति सराहनीय रही। खेल विभाग द्वारा पिरामिड प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित किया। वंदे मातरम एवं कृष्ण लीला पर आधारित भाव नृत्य ने कार्यक्रम में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना का संचार किया।
कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम” के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर शिशु शिक्षा प्रबंधन समिति एवं भारतीय शिक्षा समिति, बिहार के पूर्णकालिक सदस्य, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, पूर्ववर्ती छात्र-आचार्य, अभिभावकगण एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती श्वेता झा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!