भागलपुर में सुरों की मल्लिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि, महिलाओं ने गीतों से सजाई संगीतमयी संध्या
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर में गीत और संगीत से जुड़ी महिलाओं द्वारा सुरों की मल्लिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर आयोजित संगीतमयी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने सुरों के माध्यम से आशा ताई को याद किया पूरे माहौल में संगीत की मधुरता और भावनाओं की गहराई साफ झलक रही थी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आशा भोसले द्वारा गाए गए प्रसिद्ध हिंदी और बंगला गीतों को प्रस्तुत किया हर गीत के साथ उपस्थित लोगों की भावनाएं और भी जुड़ती चली गईं श्रद्धांजलि सभा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं रही, बल्कि यह संगीत के माध्यम से एक सजीव स्मृति बन गई, जिसमें आशा ताई के योगदान को दिल से महसूस किया गया आयोजन की प्रमुख सुचित्रा सरकार ने बताया कि यह विशेष संध्या महान गायक किशोर कुमार की धरती से आशा ताई को नमन करने के उद्देश्य से आयोजित की गई उन्होंने कहा कि आशा भोसले का संगीत भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और उनकी आवाज़ आज भी हर पीढ़ी के दिलों में जीवित है इस कार्यक्रम के माध्यम से एक शाम पूरी तरह उनके नाम समर्पित की गई, जिसमें संगीत प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं ने सामूहिक रूप से गीत गाकर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी यह संध्या न केवल एक यादगार आयोजन बनी, बल्कि संगीत के प्रति प्रेम और सम्मान का प्रतीक भी साबित हुई
बाइट — सुचित्रा सरकार, क्लासिकल म्यूजिक शिक्षिका, भागलपुर,
