कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह कुशवाहा जी का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो जाने पर, आज जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता उनके आवास पहुंचकर शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात की।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह कुशवाहा जी का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो जाने पर,
आज जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता उनके आवास पहुंचकर शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात की।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

उन्होंने दिवंगत के भाई जदयू नेता राजीव सिंह कुशवाहा जी एवं माता जी से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुःखद घड़ी में धैर्य रखने का आग्रह किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर राज्य खाद्य आयोग के सदस्य श्री महादेव मंडल जी, राज्य महादलित आयोग के सदस्य श्री संजय राम जी, कार्यालय प्रभारी श्री प्रदीप सिंह कुशवाहा जी एवं श्री शेखर पांडे जी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!