बरारी गंगा घाट पर की गई ,अंतिम संस्कार नेता व कार्यकर्ताओं ने नाम आंखों से दी श्रद्धांजलि
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
ऐंकर –भागलपुर बरारी गंगा घाट पर की गई ,दाह संस्कार नेता व कार्यकर्ताओं ने नाम आंखों से दी श्रद्धांजलि आप को बताते चले कि
कन्नौज में हुए एक भीषण सड़क हादसे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की मौत हो गई। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उस समय हुआ जब उनकी कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर दूसरी ओर जा रही गाड़ी से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें कन्नौज मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी स्थिति बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें सीने में दर्द हुआ और वह गिर गए फिर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया कल देर रात उनका पार्थिव शरीर भागलपुर के कांग्रेस भवन पहुंच जहां पूर्व विधायक कांग्रेस और भाजपा विधायक समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए ,उसके बाद उनके घर जीछौ लाया गया उसके बाद उन्हें बरारी घाट ले जाया गया , उनका अंतिम संस्कार बरारी में हुआ उनके निधन पर राहुल गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रवीण सिंह कुशवाहा संगठन के प्रति निष्ठावान और संघर्षशील नेता थे तथा उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है प्रवीण सिंह कुशवाहा हमेशा कहते थे कि वे बैकफुट पर नहीं, बल्कि फ्रंट फुट पर खेलते हुए संघर्ष करते रहेंगे। यही उनका जीवन मंत्र भी रहा। उन्होंने चार बार चुनाव लड़ा, वह पटना साहिब, भागलपुर व कहलगांव सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं , लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके, इसके बावजूद वे लगातार सक्रिय रहे और संगठन के लिए काम करते रहे।2005 में उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2020 और 2025 में भी उन्होंने चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की, पिछले महीने ही उन्हें कांग्रेस ने भागलपुर में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी।
