पूर्व मुखिया स्व. कृत्त्यानंद झा की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुखिया स्व. कृत्त्यानंद झा की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि


रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर जिला के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर पंचायत प्रांगण में आज पंचायत के भूतपूर्व मुखिया स्व. कृत्त्यानंद झा की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मानपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों ने स्व. झा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पंचायत की वर्तमान मुखिया श्रीमती लालमती देवी, मुखिया प्रतिनिधि श्री घनश्याम मंडल, स्व. झा के अनुज श्री बिनोदा नंद झा, भारती भूषण झा श्री रणवीर सिंह, श्री ब्रह्मदेव सिंह, श्री सोपन घोष, श्री विजय यादव, श्री सुमन मंडल सहित पंचायत के अनेक गणमान्यजन सम्मिलित थे। कार्यक्रम के उपरांत संध्या में स्व. झा के परिवार की नवविवाहिता पुत्रवधू मिष्टी ने भी उनके तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर पंचायत के पूर्व सहयोगियों स्व. भोला प्रसाद सिंह, मो. जमालुद्दीन, स्व. भोला दास, स्व. डोडाय कापड़ी, स्व. श्यामलाल शाह, स्व. सीताराम मंडल—वर्तमान मुखिया श्रीमती लालमती देवी के ससुर एवं पूर्व मुखिया श्री घनश्याम मंडल के पिता—स्व. श्रीमती कमला देवी, स्व. संतलाल भगत, स्व. भैरो मंडल, स्व. लक्ष्मण भगत, श्री सुरवलाल मंडल, स्व. सरयुग महतो, श्री किशन प्रसाद यादव, स्व. शालदेव शाह आदि को भी स्मरण कर श्रद्धांजलि दी गई। इन्हीं सहयोगियों के अथक प्रयास से स्व. झा के नेतृत्व में जगदीशपुर पंचायत का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हुआ।
*त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक थे स्व. झा
पुण्यतिथि कार्यक्रम में स्व. झा के अनुज श्री बिनोदा नंद झा ने उनके संघर्षों को स्मरण करते हुए बताया कि उस समय क्षेत्र में महाजनी प्रथा चरम पर थी। महाजन मोटे ब्याज पर ऋण देकर गरीब किसानों की भूमि हड़प लेते थे। सीताराम मंडल और भैरो मंडल जैसे सहयोगियों के आग्रह पर स्व. झा ने रेलवे में लॉ ऑफिसर की सुरक्षित नौकरी त्यागकर सहकारी समिति का चुनाव लड़ा और विजयी होकर किसानों को अल्प ब्याज पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया। इससे किसानों ने भूमि गिरवी रखना बंद कर दिया। तत्पश्चात वे लगातार दो बार मुखिया निर्वाचित हुए। उनकी कर्मठता, लगनशीलता एवं दूरदर्शिता से प्रभावित होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री टी. सी. श्रीनिवासन रामानुजन उनके मित्र एवं प्रशंसक बन गए, जिन्होंने मरणोपरांत उनके तैलचित्र का अनावरण किया।
श्री बिनोदा नंद झा ने बताया कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय स्व. झा ने जगदीशपुर पंचायत की ओर से दुर्गा मंदिर प्रांगण में भागलपुर के जिलाधिकारी के माध्यम से 5,000 रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में समर्पित किए थे, जो उस समय किसी भी मुखिया द्वारा दी गई सर्वाधिक राशि थी।
श्री रणवीर सिंह ने कहा कि उस काल में मुखिया को कोई सरकारी अनुदान प्राप्त नहीं होता था, तथापि स्व. झा ने अपने निजी संसाधनों से जगदीशपुर पंचायत भवन का निर्माण कराकर बिहार सरकार को विस्मित कर दिया। इस भवन का उद्घाटन तत्कालीन भारतीय प्रशासनिक अधिकारी श्री नित्यानंद सिंह ने किया था।
पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर दिलाई पहचान*
मुखिया प्रतिनिधि श्री घनश्याम मंडल ने कहा कि स्व. कृत्त्यानंद झा की कर्मठता, दूरदर्शिता एवं लगनशीलता के कारण जगदीशपुर पंचायत ने लगातार चार वर्षों तक बिहार में प्रथम एवं संपूर्ण भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!