पेड़ की टहनी काटने के दौरान गिरकर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पेड़ की टहनी काटने के दौरान गिरकर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

डंडखोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित ग्राम सरमती में एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी

डंडखोरा. डंडखोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित ग्राम सरमती में एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जोना मरांडी, पिता स्वर्गीय बुधराई मरांडी के रूप में है. स्थानीय लोगों की मानें तो जोना मरांडी गुरुवार को दिन के करीब एक बजे अपने निजी उपयोग के लिए जलावन को लेकर पेड़ काटने गया था. इसी दौरान वे पेड़ पर चढ़कर डाल काट रहा था. तभी अचानक उसका हाथ फिसल गया और वे अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा. गिरने के बाद वे गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की. हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. इधर,जोना मरांडी की आकस्मिक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मृतक मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनके निधन के बाद पत्नी समेत चार बच्चों के सामने जीवनयापन की बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है. थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि हमें इसकी सूचना नहीं है. घटना जानकारी मिलते पूर्व जिला परिषद पुरुषोत्तम प्रसाद वर्मा, मुखिया आलोक चौहान, बबलू मरांडी, अनिल हांसदा, विजय मुर्मू, बाबूलाल मरांडी, मरांग बेसरा सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!