डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमरजीत कुमार तिवारी।
आंधी बारिश से भागलपुर में मची तबाही,कई सड़क मार्ग बाधित ,देर रात से ब्लैक आउट,जनजीवन अस्त- व्यस्त
INTRO -भागलपुर में देर रात को आई भीषण तूफान ने भारी तबाही मचा दी है। वहीं भीषण तूफान ने लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।तेज आंधी तूफान से भारी तबाही का मंजर रोंगटे खड़े कर दिया है।तेज आंधी तूफान से कई इलाकों में गिरे सैकड़ों विशाल पेड़ देख कर लोग सहमे हुए हैं। जहां इस भीषण तूफान में करोड़ों रुपए की नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आंधी इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सब कुछ उड़ गया कई साल पुराने पेड़ देखते ही देखते धाराशाही हो गई है। आंधी तूफान से बिजली के खंभे टूटने से कई इलाकों में देर रात से ही ब्लैकआउट की स्थिति है। वहीं इस आंधी तूफान से बड़ी खंजरपुर भागलपुर स्थित झोपड़पट्टी में रह रहे नकुल यादव के घर पर एक विशाल पेड़ गिर जाने से नकुल यादव की मौत हो गई है जबकि उनके दो बच्ची जख्मी हालत में मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है।इस तरह से भागलपुर में तेज आंधी से जहां लोगों का आम जन जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं भागलपुर गोड़हट्टा चौक, भागलपुर -अमरपुर सरदारपुर ,हबीबपुर एवं दरियापुर सहित कई मुख्य सड़क मार्ग पर पेड़ गिर जाने से आवागमन पुरी तरह से ठप्प हो गया है।
