आंधी ने रोकी रफ्तार, बौसी-दुमका मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से घंटों जाम
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर लगातार दूसरे दिन आए तेज आंधी और तूफान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है बांका जिले के बौसी-दुमका रोड मुख्य मार्ग बायपास के समीप एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हालात ऐसे रहे कि सुबह करीब 10 बजे तक सड़क से पेड़ हटाने के लिए कोई पदाधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई खासकर मालवाहक ट्रक चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा एक ट्रक चालक ने बताया कि उसके वाहन में सामान लोड है और उसे सुपौल जाना है, लेकिन रात करीब 1 बजे से ही वह सड़क खुलने का इंतजार कर रहा है
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए हैं, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है लोगों ने प्रशासन से जल्द राहत कार्य चलाकर बाधित मार्गों को साफ कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों को परेशानी से राहत मिल सके
बाइट — अशोक कूमार राहगीर
