शेखपुरा -जदयू नेता ने कई जिलों का किया दौरा, विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

शेखपुरा -जदयू नेता ने कई जिलों का किया दौरा, विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

रिपोर्टर:- रंजन कुमार शेखपुरा

शेखपुरा जिला के जनता दल यूनाइटेड के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र प्रसाद यादव ने संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार के कई जिलों का दौरा किया। उनके भ्रमण कार्यक्रम में बांका, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा जिले शामिल रहे। दौरे से लौटने के बाद शेखपुरा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रो. यादव ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास के प्रतीक हैं। उन्होंने बिहार को अंधकार से निकालकर विकास और नई पहचान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में न्याय के साथ विकास की नीति पर लगातार काम हो रहा है। गांव-गरीब, किसान और युवाओं के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रो. यादव ने कहा कि एनडीए सरकार का लक्ष्य हर हाथ को काम, हर खेत को पानी और हर गरीब को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर बिहार सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं तथा संगठन को और मजबूत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!