बकरीद को लेकर मधुसूदनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

बकरीद को लेकर मधुसूदनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर।आगामी बकरीद पर्व को लेकर बुधवार को मधुसूदनपुर थाना परिसर में अपर थानाध्यक्ष सागर के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही बकरीद के बाद निकलने वाले अवशेषों को खुले में नहीं फेंककर गड्ढे में दबाकर उचित तरीके से निस्तारण करने की बात कही गई, ताकि स्वच्छता एवं धार्मिक सौहार्द बना रहे। अपर थानाध्यक्ष सागर ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। मौके पर रविशंकर सिन्हा, शहादत हुसैन, राहुल कुमार समेत काफी संख्या में शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!