जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं का जन्मदिन प्रखंड कार्यालय,पीरपैंती में जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर सिन्हा के नेतृत्व में अंग-वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित करके तथा केक काटकर धूमधाम एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार ।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि सुड्डू साईं पार्टी के समर्पित एवं कर्मठ नेता हैं, जिन्होंने हमेशा संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है।
जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि सुड्डू साईं ने नेतृत्व और सामाजिक योगदान से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।
जन्मदिन समारोह के अवसर पर किसान, छात्र एवं व्यवसायी वर्ग से जुड़े कई लोगों ने जदयू की नीतियों और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
समारोह के अंत में मिठाइयां बांटी गईं तथा सभी ने सुड्डू साईं के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
युवा नेता राकेश ओझा, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, प्रखंड प्रवक्ता संदीप कुमार आर्य , गोपाल मंडल,गोपाल सिन्हा,फ़णिकांत ,बरमेश्वर पाण्डेय ,पप्पू शाह ,मुखिया विकेश कुमार सिन्हा ,मुखिया अमरेंद्र कुमार , एहसान उल राजा डेविड , सोनु खान ,बालेश्वर रजक ,राकेश सिंह , दिलीप दास,एसएसबी कॉलेज अध्यक्ष अनिकेत, लेवीस गुप्ता, पवन ताती. ,आलोक कुमार ,मुकेश महतो ,अनंत मंडल ,भावेश कुमार के साथ-साथ सैकड़ों की तादाद में जदयू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
