भागलपुर टीएनबी कॉलेज, में आज SSAI कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज के नेतृत्व में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने नई शिक्षा नीति NEP से उत्पन्न गंभीर समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा।

भागलपुर टीएनबी कॉलेज, में आज SSAI कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज के नेतृत्व में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने नई शिक्षा नीति NEP से उत्पन्न गंभीर समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

ज्ञापन सौंपने के उपरांत छात्र प्रतिनिधिमंडल ने कुल सचिव से भी मुलाकात कर उन्हें इन सभी समस्याओं से अवगत कराया तथा शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि सत्र 2023–27 के अंतर्गत पढ़ने वाले अनेक छात्र-छात्राएं जिनके रिजल्ट में NEP लगने के कारण लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर की त्रुटियों के कारण छात्रों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है।

ज्ञापन में दो प्रमुख समस्याएं रखी गईं:
ऐसे छात्र-छात्राएं जिनका सेशन (2023- 2027) है जिन्होंने सेमेस्टर-1 की परीक्षा (2025-2029) के साथ दी है, उनका अब तक रिजल्ट जारी नहीं हुआ है, जिसके कारण उनके रिजल्ट से NEP क्लियर नहीं हुआ है इसलिए वे आगे की परीक्षा प्रक्रिया से वंचित हो रहे हैं। वैसे छात्र-छात्राओं को semester 5 परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति दी जाए
दूसरी मांग
जो छात्र-छात्राएं जिनका एग्जाम किसी कारण बस किसी सेमेस्टर में छूट गया है, जिसके कारण उनका NEP लग गया है
वैसे छात्र-छात्राओं के लिए अलग से परीक्षा निर्धारित कर परीक्षा पुनः लेने की कृपा की जाए

इस पूरे मामले पर कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा,
“NEP के नाम पर छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा यह खिलवाड़ बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन को यह समझना होगा कि छात्रों का एक-एक वर्ष उनके जीवन का महत्वपूर्ण समय होता है। हमने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर तीन दिन का समय दिया है और कुल सचिव से मिलकर भी समस्याओं को गंभीरता से रखा है। यदि 3 मई तक रिजल्ट में सुधार और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो 4 मई से विश्वविद्यालय में socialist student Association of India द्वारा चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।”
उन्होंने आगे कहा कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा छात्र-छात्राओं के हक के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।
इस दौरान मुकेश, आंचल, विनोद पंडित, मुस्कान, आलिया सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!