गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत

डेस्क/बिहार
लोकेशन- भागलपुर, रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840

गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत

तीन दोस्तों के साथ युवक आया था अजगैबीनाथ घाट

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ मंदिर घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान करने आए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई !

घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और साथ आए दोस्तों में चीख-पुकार शुरू हो गई।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पगड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय सच्चिदानंद पांडेय के रूप में हुई है। वह भागलपुर में रहकर पॉपकॉर्न बेचने का काम करता था।

बताया जा रहा है कि, सच्चिदानंद शादीशुदा था और उसके परिवार में पत्नी समेत दो बेटियां और एक बेटा हैं।

मृतक के साथी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि वे लोग बांका और भागलपुर से गंगा स्नान करने सुल्तानगंज पहुंचे थें। तीन दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण मोबाइल डिस्चार्ज था, इसलिए मोबाइल को एक दुकान में चार्ज पर लगाकर सभी गंगा स्नान करने चले गए। इसी दौरान सच्चिदानंद को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं मिला और वह अचानक गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने काफी शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह डूब चुका था।

सूचना मिलने पर सुल्तानगंज थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय मछुआरे शंकर महलदार की मदद से करीब दो घंटे बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है।

घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

बाइट — जितेंद्र शुक्ला मृतक का दोस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!