शांतिपूर्ण माहौल में किशनगंज जिले में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज
ज़की हमदम किशनगंज, बिहार।
जिले भर में ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। शहर समेत विभिन्न प्रखंडों की मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों मुस्लिम श्रद्धालुओं ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ मांगी।
सुबह से ही मस्जिदों एवं ईदगाहों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। जिले के प्रमुख ईदगाहों एवं मस्जिदों के आसपास प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करते रहे। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
नेताओं ने अपने संदेश में आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। वहीं बच्चों और युवाओं में ईद को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से पूरे जिले में ईद-उल-अजहा का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
