बकरीद की त्यौहारों में खुले आम आपत्तिजनक सामग्री ले जाए जाने के आक्रोश में ग्रामीण।

बकरीद की त्यौहारों में खुले आम आपत्तिजनक सामग्री ले जाए जाने के आक्रोश में ग्रामीण।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

शाहकुंड प्रखंड के राधानगर गांव पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं एवं पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने बताया कि बकरीद के दिन मंदिर के सामने आपत्तिजनक सामग्री खुले रूप से लेकर जाया जा रहा था। गांव का माहौल खराब करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। यह अत्यंत गंभीर विषय है। इस घटना में जो भी लोग शामिल हैं, उनकी पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर भी गंभीर शिकायतें की हैं। विशेष रूप से महिलाओं ने बताया कि कार्रवाई के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा बिना महिला पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति में पुरुष।पुलिसकर्मियों द्वारा बल प्रयोग किया गया। महिलाओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में उचित नहीं माना जा सकता। यदि शिकायतें सही हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच कर संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कई निर्दोष लोगों को परेशान किया गया, जबकि घटना को अंजाम देने वाले वास्तविक दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। इसलिए आवश्यक है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो।

इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री श्री को भी स्थिति से अवगत कराया गया है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

मैं जिला प्रशासन से आग्रह करता हूं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, महिलाओं के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए तथा गांव में शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!