अंग प्रदेश में महात्मा गांधी आगमन शताब्दी समारोह आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र. काजबली चक में प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार
गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजन व्यवस्था पर चर्चा करते हुए निर्णय किया गया कि दिनांक 21 जून 2026 को गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र सभागार में संरक्षक मंडल, स्वागत समिति और आयोजन समिति के सदस्यों की व्यापक बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शोध छात्र,लेखक कवि और प्रबुद्ध जनों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें सभी से व्यापक भागीदारी की अपेक्षा की गई है।
यह भी निर्णय किया गया कि दिनांक 7, 8 और 9 अगस्त को आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रम स्वेतांबर जैन धर्मशाला, पर्वती,(मुस्लिम हाई स्कूल के सामने) किया जाएगा.
इस अवसर पर राष्ट्रीय पुस्तक मेला, गांधी चित्र प्रदर्शनी, रक्तदान शिविर, सद्भावना यात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रीय स्तर के शोध विशेषज्ञ द्वारा संकलित शोध प्रस्तुत किए जाएंगे।
बैठक में प्रकाश चंद्र गुप्ता, डॉक्टर फारूक अली,प्रसून लतांत,मनोज मिता, वासुदेव भाई,संजय कुमार,मोहम्मद तकी अहमद जावेद, प्यारी देवी, विशाल कुमार आदि उपस्थित थे।
निवेदक
संजय कुमार
कार्यालय सचिव
गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर।
