ठाकुरगंज में तीन दिवसीय सहयोग शिविर का आयोजन, दूसरे दिन जदयू नेता हमदम हुसैन ने किया निरीक्षण

ठाकुरगंज में तीन दिवसीय सहयोग शिविर का आयोजन, दूसरे दिन जदयू नेता हमदम हुसैन ने किया निरीक्षण

किशनगंज, 17 जून। ठाकुरगंज प्रखंड में आम लोगों की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय सहयोग शिविर के दूसरे दिन जदयू नेता सह जिला परिषद प्रतिनिधि हमदम हुसैन ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया और नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। विभागीय स्टॉलों पर आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन भी लिए गए।

निरीक्षण के दौरान हमदम हुसैन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सहयोग शिविरों के माध्यम से आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और जानकारी उपलब्ध हो रही हैं, जिससे लोगों को सुविधा मिल रही है और उनकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी आसान हो रही है।

आयोजकों के अनुसार यह सहयोग शिविर 16 जून से 18 जून 2026 तक संचालित होगा। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी आम लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!