भागलपुर में आम चुन रहे युवक पर गिरी वज्रपात ! गंभीर हालत में रेफर

भागलपुर में आम चुन रहे युवक पर गिरी वज्रपात ! गंभीर हालत में रेफर

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र अंतर्गत पोठिया गांव से वज्रपात की एक दर्दनाक घटना सामने आई है !

हल्की बारिश के दौरान एक व्यक्ति अपने बगीचे के पास आम चुन रहे था, कि इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से वह गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पोठिया गांव निवासी इतवारी साह के पुत्र रामदेव साह (40 वर्ष) अपने बगीचे के समीप आम चुन रहा था कि, उसी समय मौसम खराब होने के बीच अचानक वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-.तफरी मच गई । आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सन्हौला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इनके पहुंचते ही मायागंज के चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!