Katihar:कुरसेला में 8 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार: पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

Katihar:कुरसेला में 8 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार: पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

कटिहार के कुरसेला पुलिस ने बुधवार को नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मलिनियाँ वार्ड संख्या-3 में छापेमारी कर 8 ग्राम स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संतोष कुमार (30 वर्ष), मन्तोष कुमार (27 वर्ष) और गुंजन कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों जय हिन्द सहनी के पुत्र हैं और मलिनियाँ वार्ड संख्या-3, थाना कुरसेला, जिला कटिहार के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपितों को उनके घर से ही स्मैक के साथ पकड़ा गया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों को थाना लाकर पूछताछ की गई।
इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नशा कारोबार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!