वर्षों पुराना सपना हुआ पूरा , विधायक के प्रयास से तुलसिया को मिला डिग्री कॉलेज,
सम्राट सरकार ने पूरे बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही दूसरी ओर ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल लगातार स्कूलों की हालत और कॉलेजों स्थिति का निरीक्षण कर रहे दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं होने से इलाके के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय कर कॉलेज जाना पड़ता था इसके समाधान के लिए NDA सरकार ने बिहार के सभी प्रखंडों में एक डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया जिसके बाद स्थानीय विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने तुलसिया में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए सरकार से आग्रह किए और अब 1 जुलाई से पढ़ाई प्रारंभ होने जा रही जिसके लिए 1 जुलाई को तुलसिया डिग्री कॉलेज परिसर में भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा , जिसकी तैयारी प्रारंभ हो चुकी है
