वार्ड 48 में आय दिन सड़क एवं सड़कों पर जमे नाला के गंदे पानियों से आम आवाम परेशान।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर नगर निगम क्षेत्र जो स्मार्ट सिटी के नाम से जाना जा रहा इसकी कुछ तस्वीरों के माध्यम से दिखाने की जरूरत है क्योंकि हमारा भागलपुर स्मार्ट सिटी के केंद्रीय योजना के अंतर्गत स्वक्ष एवं साफ सफाई के मामले में पुरस्कृत होता है जो आज इन तस्वीरों के माध्यम से बयां कर रहा।ऐसा कहे तो *आधी हकीकत *आधा फसाना* वाली सच्चाई दिखने को मिल रही ।नगर निगम दिन रात मेहनत कर रही अतिक्रमण मुक्त भागलपुर बनाने में और तो और अब जो काम आयकर विभाग का था उसका काम भी नगर निगम के कर्मी को करना पड़ रहा क्योंकि जवाबदेही जो बनी हुई है।ये तस्वीर आम आवाम के हितों को सोचते हुए अपने शहर वार्ड 48 के जिम्मेदार नागरिक पप्पू मंडल ने मोबाइल द्वारा संपर्क करके स्थानीय लोगों के माध्यम से दिखाने एवं बताने की जरूरत को समझते हुए बताया कि निर्माण हेतु मुख्य नाला जगह जगह पर खोद दिया गया है पर बारिश का पानी निकलने का काम नहीं हो रहा क्योंकि बगैर बारिश हुए भी यहां पर नाला का पानी जमा रहता कितनी बार स्थानीय जन प्रतिनिधि को सूचित किया गया फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ और आज जब इंद्र भगवान प्रसन्न होकर आकाशाे से पानी बरसा रहे तो और हालात दैन्य दिखने को मिल रहा आय दिन जमे पानी के कारण कई दुर्घटना होते रहती ,मानिये तो ये खेल का मैदान खिलाड़ियों की प्रतियोगिता का विशेष मैदान बन चुका है, कहने को हर तरफ निर्माण ही निर्माण हो रहा है तो आम – आवाम को कठिनायों का सामना करना ही पड़ेगा क्योंकि न्यू स्मार्ट सिटी जो हमारा भागलपुर बन रहा है, फिर भी हिम्मत जुटाकर नगर आयुक्त एवं महापौर से निवेदन करता हूं कि आपका ही मतदाता हूं ना कि कोई और जिला का इसपर ध्यानाकृष्ट करने की कृपा बनाए हजारों घर के मतदाता उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस गंदगी से अपने दिन चर्या को कैसे सुधार करें ।क्योंकि निर्धारित समय पर स्कूल , सब्जी मंडी, अपने रोजगार ,कार्य जैसी मूल सुविधाएं पर अंकुश लगते दिख रहा।वहीं स्थानीय निवासी प्रकाश कुमार ने बताया कि इस जमे हुए गंदे नाला के गाद के कारण दुकानदारी नहीं हो पाती और व्यापार मंदा हो रहा जिस कारण आर्थिक स्थिति ढुल मूल हो रही इतनी बड़ी परेशानी हो रही लागत भी वापस होना मुश्किल है।
