अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय में भव्य योग अभ्यास का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय में भव्य योग अभ्यास का आयोजन

किशनगंज जिले में 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन, ठाकुरगंज में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम में SDPO-2, अंचल अधिकारी (CO), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), कृषि पदाधिकारी (BAO), सांख्यिकी पदाधिकारी (BSO), राजस्व अधिकारी (RO) सहित प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय ठाकुरगंज के सभी कर्मी उपस्थित रहे।

योगाभ्यास सत्र में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया और नियमित योग को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि मानसिक संतुलन और कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक है।

कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और आमजन के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!