मंदिर परिसर की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट में कई घायल, प्रशासन अलर्ट

मंदिर परिसर की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट में कई घायल, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर शहर के सिकंदरपुर स्थित श्री श्री 108 दिनेश्वर नाथ धाम मंदिर परिसर की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की सूचना है स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया तथा क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है जानकारी के अनुसार, मंदिर न्यास समिति द्वारा मंदिर परिसर की जमीन की घेराबंदी का कार्य कराया जा रहा था इसी दौरान जमीन को लेकर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया और दोनों ओर से मारपीट होने लगी घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा कई लोगों को चोटें आईं मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है बताया जा रहा है कि मंदिर न्यास समिति की ओर से पूर्व में भी घेराबंदी कार्य को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग की मांग की गई थी इसी संबंध में थाना प्रभारी को आवेदन भी दिया गया था प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और भूमि संबंधी सभी दस्तावेजों की भी समीक्षा की जाएगी।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी वहीं पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल की तैनाती जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!