मुहर्रम को लेकर भागलपुर में सुरक्षा का सख्त पहरा, ड्रोन से होगी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर मुहर्रम पर्व को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रणनीति तैयार की है समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई। बैठक में जुलूस के रूट, सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील इलाकों की स्थिति को लेकर चर्चा की गई।वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि मुहर्रम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके की निगरानी की जाएगी।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी या अफवाह फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम का त्योहार मनाएं
बाइट — प्रमोद कुमार यादव, एसएसपी, भागलपुर
