मोहर्रम व श्रावणी मेला को लेकर बाईपास थानाध्यक्ष सम्मानित
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर आगामी मोहर्रम एवं श्रावणी मेला को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर किए जा रहे पुलिस प्रशासन के प्रयासों के बीच बाईपास थाना परिसर में पुलिस मित्रों ने थानाध्यक्ष चनवीर कुमार को सम्मानित किया इस अवसर पर पुलिस मित्रों ने उन्हें गुलदस्ता एवं फूल-मालाएं भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की कार्यक्रम के दौरान पुलिस मित्रों ने कहा कि मोहर्रम और श्रावणी मेला जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने,आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सामाजिक सौहार्द कायम रखने में पुलिस की भूमिका अहम होती है। थानाध्यक्ष चनवीर के नेतृत्व में क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और जनसहभागिता को बढ़ावा मिला है थानाध्यक्ष चनवीर ने सम्मान के लिए पुलिस मित्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है इसके लिए पुलिस और आम नागरिकों के बीच समन्वय आवश्यक है उन्होंने सभी लोगों से पर्व-त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की मौके पर ओम प्रकाश शर्मा, कुमोद पासवान, राजेंद्र रविदास, प्रीतम कुमार, प्रमोद मंडल, उपेंद्र मंडल, सरिता देवी, खुशबू देवी सहित पुलिस मित्र संगठन के सभी सदस्य उपस्थित थे
