जिला विधिज्ञ संघ, भागलपुर चुनाव 2026–28 : विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने किया नामांकन।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
जिला विधिज्ञ संघ, भागलपुर के वर्ष 2026–28 के चुनाव के अंतर्गत आज भागलपुर कचहरी परिसर में संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी अमीश कुमार मिश्र ने बताया कि पूरी तत्परता से सबकी आवाज को डीबीए संघ भवन में उठाने का काम करूंगा क्योंकि जो भी कार्य पिछले सालों में नहीं हो पाई है उसपर मैं खरा उतरूंगा मैं डीबीए भवन के अंतर्गत जो भी मुख्य योजनाओं से संबंधित मामलों पर ध्यान देते हुए उच्च खंड पीठ को लेकर हर वक्त भागलपुर डीबीए लाने के लिए प्रयास कर रहा हूं और आगे भी करते रहूंगा।वहीं उपस्थित अनिल कुमार झा ने बताया कि हाई कोर्ट की स्थापना के लिए पूर्व से लड़ाई लड़ रहे हैं यहां पर कुल 32 पद में 3 ज्वाइंट सेक्रेट्री के जिसमें 1 पद महिला सीट आरक्षित है वहीं 2 पद पुरुष सीट जिसमें एक अमीष कुमार मिश्रा जो एक अच्छे अधिवक्ता के रूप में जाने जाते हैं।अधिवक्ता अमीष कुमार मिश्रा को अग्रिम जीत की बधाई देता हूं ऐसा इसलिए अमीष मिश्रा को आने से पटना के उच्च खंडपीठ को यहां लाने में एक एक आने वाले दिक्कतों से खुद सामना कर रहे। दिक्कतों को दूर करने का हर संभव प्रयाश करते आ रहें।
नामांकन के अवसर पर कचहरी परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। सैकड़ों अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। नामांकन जुलूस में अधिवक्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी ने चुनाव को लेकर अधिवक्ता समुदाय के उत्साह और एकजुटता को प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर प्रत्याशियों ने कहा कि अधिवक्ताओं का विश्वास एवं आशीर्वाद प्राप्त होने पर वे जिला विधिज्ञ संघ की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ करने, अधिवक्ताओं के अधिकारों एवं कल्याण के लिए प्रभावी पहल करने तथा संघ के समग्र विकास हेतु पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान उपस्थित सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी चुनाव में अपना बहुमूल्य समर्थन एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की।
