कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में बच्चों ने परिवार के साथ धूमधाम से मनाया कर्मा धर्मा का लोक पर्व
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने बहुत ही धूम धाम से कर्मा धर्मा का त्यौहार मनाया इस अवसर पर बच्चे के अभिभावक को आमंत्रित किया गया था इस कार्यक्रम के बारे में संचालक आशुतोष चंद्र मिश्र ने कहा कि विद्यालय परिवार का यह कर्तव्य है कि यहां बच्चों को हर छोटे बड़े सभी प्रकार उत्सव पर गतिविधि आयोजित करने अवसर दिया जाए जिससे उन्हें परिवार जैसा अनुभव हो जो उन्हें स्वस्थ मन से शिक्षा गहन करने सहायक हो । आज बच्चों ने प्रकृति का लोक पर्व तथा भाई-बहन के अटूट प्रेम का उत्सव मना कर अपने संस्कृति को संरक्षित करने का प्रयास किए, क्योंकि बच्चे ही संस्कृति के वाहक के साथ साथ संरक्षक होते है । आज के समय जहां बच्चे जहां आधुनिक चकाचौंध में अपनी संस्कृति छोड़ने की ओर अग्रसर है , तो एक शिक्षक का कर्तव्य है कि शिक्षा के साथ बच्चों को अपनी संस्कृति को भी आत्मसात करने का अवसर प्रदान करें । इससे पहले जिला लेखा पदाधिकारी भागलपुर निशांत देव के नेतृत्व में बच्चों के लिए सहयोग शिविर आयोजित किया गया जिसमें सहयोग के लिए आई सी टी समन्वयक सुशांत कुमार उपस्थित थे । इस अवसर पर लेखा पदाधिकारी द्वारा बच्चों को उपहार स्वरूप चॉकलेट प्रदान किए। इस उत्सव में बच्चों को वार्डेन सपना कुमारी , शिक्षिका फूल कुमारी , कर्मी सुशीला , वृंदा , रिंकू , राजकिशोर तथा बाबूलाल ने सहयोग प्रदान किए।
