विक्रमशिला सेतु पुल पर हुए पिता के मौत को लेकर बेटे ने पुल निगम की लापरवाही बताई।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
पुल निगम की लापरवाही पर लगाएं गंभीर आरोप को देखते हुए एक पुत्र के सामने पिता की मौत हुई जिनको लेकर अजय कुमार उर्फ लाली मुखिया ने कहा कि इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं हो सकती क्योंकि मेरे समाज के एक व्यक्ति की मौत नहीं बल्कि ये हादसा चुनौती जैसी बनती जा रही।इस दर्दनाक घटना को देखते हुए अभी बरारी थाना अध्यक्ष को आवेदन दिया हूं इनकी ओर से ऐसी कोई कार्रवाई की आश्वासन नहीं देखने को मिला परंतु नियमों को पालन करते हुए जरूरत पड़ी तो डीएम साहिबा के यहाँ शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन भी करूंगा क्योंकि बात मुआवजे की नहीं बल्कि छोटे छोटे 2 बच्चे एवं इनके परिवार की जीवन यापन की है वहीं उपस्थित पुत्र लक्की कुमार ने बताया कि मेरे पिता विनय कुमार पासवान जो अब इस दुनिया में नहीं रहे बरारी थाना में आवेदन तो दिया हूं पर इनसे मुझे कोई भी उम्मीद नहीं है , एक बहन और एक भाई हूं मेरी माँ का रो – रो कर बुरा हाल है।चार लाख मुवाजे से मेरे परिवार को किया होगा ।
