लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के समीप एक नशेड़ी चोर धराया, ग्रामीणों ने जमकर किया स्वागत
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
भागलपुर लोदीपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रत्येक दिन सुखे नशें में गिरप्त युवा अपने नशें की जरूरत पूरा करने के लिए गांव में कहीं न कहीं बकरी, खस्सी व अन्य सामग्री की चोरी अवश्य करते हैं।जिछो गांव के वार्ड 8 निवासी शेखर का बीते देर रात रस्सी काटकर खस्सी फोर व्हीलर सवार चोर लेकर फरार हो गया प्रत्येक दिन की इस चोरी से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है आज तड़के सुबह करीब 5.30 बजे टोल प्लाजा के समीप सरकारी सामग्री(बिजली के खंबे का लोहा व एल्यूमीनियम) के साथ ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया बाइपास मुख्य सड़क पर वह अन्य गाड़ियों में ताक झांक कर रहा था सर्वप्रथम ग्रामीणों ने उस नशेड़ी चोर पर अपना हाथ साफ किया फिर उसे एक खंभे से बांध दिया उस नशेड़ी चोर की पहचान जिछो निवासी स्व छतीश यादव का पुत्र रौशन यादव के रूप में की गई है वहीं लोदीपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुई है जैसे ही इसकी लिखित शिकायत मिलेगी उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
